मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर मसूरी के एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने बैठक की. जिसमें मसूरी विधानसभा में 41 संवेदनशील बूथों को चिन्हित किया गया. साथ ही 70 लोगों के खिलाफ शांति भंग की संभावना को देखते हुए 17/16 के तहत बांउड किया गया है.
एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने बताया कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 178 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 41 संवेदनशील बूथ हैं. मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। मसूरी और गढ़ी कैंट कोतवाली के तहत 19 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को बूथों की जांच के लिए भेजा गया है.
वहीं, शांति भंग की संभावना को देखते हुए 70 लोगों के खिलाफ 17/16 के तहत कार्रवाई करते हुए उनसे निजी मुचकले भरवाया गया है. मसूरी विधानसभा में शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है.
एसडीएम ने कहा कि मसूरी विधानसभा में इस बार 1 लाख 30 हजार 677 मतदाता सूची में शामिल हैं, जिन पर 14 फरवरी को मतदान होगा. उन्होंने कहा कि बीएलओ को निर्देश दिया गया है कि जिनका नाम मतदाता सूची में छूट गया है. फॉर्म भरने के बाद उन्हें मतदाता सूची में शामिल किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं. ताकि वह चुनाव में अपने वोट का इस्तेमाल कर सकें।

