मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में पहाड़ों की रानी मसूरी में देर रात से हो रही बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. मसूरी के पास धनौल्टी, सुवाखोली, सुरकंडा देवी और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है. मसूरी में बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है. ठंड से लोगों को परेशानी हो रही है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं।

पर्यटक मसूरी के पास धनौल्टी, सुवाखोली में बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं कई श्रद्धालु सुरकंडा देवी के दर्शन के लिए पहुंचे हैं, जो जमकर बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं. मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है. साथ ही बारिश और बर्फबारी की चेतावनी के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।

मसूरी और आसपास के इलाकों में बर्फबारी के बाद पर्यटकों की भीड़ बढ़ने की संभावना है. जिसके लिए पुलिस द्वारा व्यवस्था को व्यवस्थित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।