मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड में महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है. इसी क्रम में उत्तराखंड कांग्रेस महासचिव गोदावरी थापली द्वारा मसूरी लंढौर छावनी परिषद में महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें सैकड़ों महिलाओं को सम्मान स्वरूप फल वितरित किए गए।

इस मौके पर उत्तराखंड कांग्रेस महासचिव गोदावरी थापली द्वारा कांग्रेस द्वारा महिलाओं के लिए पूर्व में चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया. उन्होंने बताया कि वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण, बालिका आदि के लिए पूर्व में चलाई जा रही योजनाओं को रोक दिया गया है. वहीं, महिलाओं और लड़कियों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जो नारा दिया है, लड़की हूं लड़ सकती हूं’. इसी के तहत कांग्रेस महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि उनके द्वारा मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत काम किया जा रहा है. वहीं ठंड के मौसम में महिलाओं को सम्मान के तौर पर शॉल भी दिया गया है.

थापली ने कहा कि आने वाला 2022 कांग्रेस का है और यह समय कांग्रेस का है। 2022 में कांग्रेस की सरकार बनते ही राज्य के विकास के साथ-साथ महिलाओं के उत्थान, उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत काम किया जाएगा. वहीं, राज्य से पलायन को रोकने के लिए सरकार गांव में छोटे उद्योग स्थापित करेगी. ताकि गांव में ही युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ा जा सके।