देहरादून , पहाड़ न्यूज टीम

उत्तराखंड सरकार ने पीएम मोदी के सलाहकार रहे भास्कर खुल्बे को स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर बनाया गया है. वह केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों की निगरानी करेंगे। खुल्बे इन परियोजनाओं के लिए राज्य और केंद्र सरकार के बीच समन्वयक के रूप में कार्य करेंगे। उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने ट्वीट कर बताया कि उत्तराखंड सरकार ने भास्कर खुल्बे को विशेष अधिकारी नियुक्त किया है।

पीएम के सलाहकार के तौर पर रहते हुए भी पुनर्निर्माण की निगरानी करते थे : भास्कर खुल्बे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार के तौर पर केदारनाथ और बद्रीनाथ के पुनर्निर्माण कार्यों की निगरानी करते रहे हैं. वह कुछ दिनों के लिए उत्तराखंड में प्रवास पर थे। इस दौरान खुल्बे ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू से शिष्टाचार भेंट की।

कई दिनों से थी चर्चा: इन बैठकों के बाद राज्य सरकार में भाष्कर खुल्बे को बड़ी जिम्मेदारी देने की चर्चा सचिवालय के गलियारों में तेज हो गई थी. मंगलवार को दिन भर चर्चा रही कि उन्हें उत्तराखंड में रहकर पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। देर शाम उन्हें पर्यटन विभाग में ओएसडी बनाने के आदेश भी जारी किए गए।

कौन हैं आईएएस भाष्कर खुल्बे : भाष्कर खुल्बे ने 1979 में कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर से जूलॉजी से एमएससी किया था। भाष्कर को भारतीय सेना में अधिकारी के पद के लिए चुना गया था। उन्होंने छह महीने का प्रशिक्षण भी लिया। लेकिन चिकित्सकीय कारणों से उन्हें वापस आना पड़ा था।