देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड में इस बार चुनाव से पहले बड़े नेताओं के दौरों के दौरान भी कुछ खास बातें देखने को मिल रही हैं. दरअसल, जनसभा स्थल पर राजनीतिक दल प्रदर्शनियां भी लगा रहे हैं. जिसका मकसद कुछ खास संदेश सीधे जनता तक पहुंचाना है.

देहरादून में कांग्रेस की जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने अपने भाषण से लोगों को संदेश देने की कोशिश की है, साथ ही इस जनसभा के मंच के पीछे लगी प्रदर्शनी भी कुछ खास संदेश दे रही है.

दरअसल इन दिनों प्रदेश में बड़े नेताओं की जनसभाओं के दौरान प्रदर्शनी का नया चलन शुरू हो गया है. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परेड ग्राउंड में आयोजित जनसभा के दौरान केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं को लेकर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. जिसमें सैकड़ों करोड़ की योजनाओं से जुड़े मॉडल लगाए गए।

गांधी कांग्रेस ने आज अपने जनसभा स्थल पर एक प्रदर्शनी भी लगाई। इस प्रदर्शनी में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध और जीत की तस्वीरें लगाई गई थीं। इसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के योगदान पर ध्यान केंद्रित किया गया था। ताकि तत्कालीन केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा जा सके।

जनसभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी ने 1971 की जीत पर आधारित इस प्रदर्शनी को भी देखा. जिसकी राहुल गांधी ने तारीफ भी की थी. इस प्रदर्शनी के माध्यम से कांग्रेस ने जनता से जुड़ने की कोशिश करते हुए इस ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाने की कोशिश की।