देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड में आज इतिहास रच दिया गया. कोटद्वार से भाजपा विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष चुनी गई हैं। उत्तराखंड के प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने ऋतु खंडूड़ी भूषण को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

ऋतु खंडूड़ी भूषण ने रचा इतिहास : उत्तराखंड राज्य के गठन के बाद से विधानसभा अध्यक्ष के पद पर केवल पुरुष ही आसीन रहे हैं। इसलिए उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी महिला को विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। बता दें कि पांचवीं उत्तराखंड विधानसभा का पहला सत्र भी 29 मार्च से शुरू हो रहा है, जो तीन दिन यानी 31 मार्च तक चलेगा.

ऋतु खंडूड़ी भूषण का परिचय : ऋतु खंडूड़ी भूषण दूसरी बार विधायक बनी हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में पौड़ी जिले की यमकेश्वर विधानसभा सीट से ऋतु खंडूड़ी भूषण ने जीत हासिल की थी. हालांकि, इस बार बीजेपी ने उन्हें कोटद्वार विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था, जहां से उनके पिता भुवन चंद्र खंडूड़ी हार गए थे, जब वह कभी मुख्यमंत्री थे। 2012 में सुरेंद्र सिंह नेगी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी को हराया था। खंडूड़ी की हार के कारण भाजपा की सरकार बनी रही। हालांकि इस बार 2022 में बेटी ने कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह नेगी को हराकर पिता की हार का बदला लिया।

चमोली की बहू हैं ऋतु खंडूड़ी : ऋतु खंडूड़ी के उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने की खुशी में चमोली जनपद के पोखरी विकासखंड स्थित खाल गांव में भी जश्न का माहौल है. गांव की बहू के विधानसभा अध्यक्ष बनने पर ग्रामीण खुशी से झूम रहे हैं। खाल गांव कर्णप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर स्थित है।