हल्द्वानी , PAHAAD NEWS TEAM
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत तीन दिन के प्रवास पर बीती देर रात हल्द्वानी पहुंचे हैं. जहां वह तीन दिनों तक प्रांतीय पदाधिकारियों और संघ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. इस दौरान मोहन भागवत सात महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रांतीय अधिकारियों से चर्चा भी करेंगे.
गौरतलब है कि कार्यक्रम के तहत आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत धर्म जागरण, ग्राम विकास, सामाजिक समरसता और परिवार प्रबोधन पर महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे. वह संघ के कार्य की प्रगति और विस्तार पर प्रांतीय अधिकारियों से भी चर्चा करेंगे। 10 अक्टूबर को मोहन भागवत संघ परिवार के साथ बैठक करेंगे. इसके अलावा संघ वर्ष 2025 में 100 वर्ष पूरे कर रहा है, जिसके बारे में संघ की कार्य योजना पर भी चर्चा की जाएगी। हालांकि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का यह दौरा गैर राजनीतिक है, लेकिन विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उनका कुमाऊं में तीन दिन का प्रवास काफी अहम माना जाता है.
उधर, मोहन भागवत के हल्द्वानी पहुंचने पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. बिना अनुमति के कार्यक्रम में सभी का प्रवेश वर्जित है। मोहन भागवत के सभी कार्यक्रम हल्द्वानी के लामाचौड़ स्थित एक संस्थान में होंगे, जिसकी तैयारी पहले ही कर ली गयी है.

