देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद चमोली के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के सम्मान में जन-प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया.

मुख्यमंत्री ने बुधवार को टर्नर रोड क्लेमटाउन पर बड़ी संख्या में मौजूद धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी सरकार राज्य की जनता से किए गए वादों को जल्द ही पूरा करेगी. प्रदेश के सभी क्षेत्रों का समग्र विकास हमारी प्रतिबद्धता होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश के आने वाले 5 वर्ष विकास की दृष्टि से स्वर्णिम वर्ष होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बताया है। हम रजत जयंती वर्ष में राज्य को विकास की दृष्टि से देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार “विकल्प रहित संकल्प“ के आदर्श वाक्य पर काम कर रही है। सरकार की प्राथमिकता यह है कि पूर्व में की गई घोषणाओं का शासनादेश भी जारी किया जाए।

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर तेजी से काम चल रहा है, जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिससे देहरादून से दिल्ली की दूरी घटकर महज ढाई घंटे रह जाएगी।

उन्होंने कहा कि देहरादून हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे के रूप में भी विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार के सहयोग से दुर्गम क्षेत्रों में सड़कें उपलब्ध कराई जा रही हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर क्षेत्र में काम सुचारू रूप से चले. इस दौरान कोई भी परिवार भूखा नहीं रहा। उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन के आशीर्वाद से उन्हें लोगों की सेवा करने का एक और मौका मिला है. अपने वादे के मुताबिक हम जल्द ही उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करेंगे। और माताओं-बहनों को 1 साल में 3 फ्री सिलेंडर देने का काम करेंगे।

कार्यक्रम में विधायक विनोद चमोली और मेयर सुनील उनियाल गामा ने मुख्यमंत्री का आभार जताया.