लोहारी , PAHAAD NEWS TEAM
आज दिनांक 28/11/2021 को लखवाड ब्यासी बांध से पुर्ण रुप से प्रभावित एकमात्र राजस्व गांव लोहारी के ग्रामीणों द्वारा बांध परियोजना स्थल जुड्डो में एक आक्रोश रैली का आयोजन किया गया जिसमें लोहारी के ग्रामीणों द्वारा प्रदेश सरकार,शासन-प्रशासन तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि मुन्ना चौहान के विरोध में जोरदार नारेबाजी की गयी।
आज लोहारी के ग्रामीणों द्वारा विकासनगर विधायक मुन्ना चौहान के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई,लोहारी के ग्रामीणों का आरोप है कि मुन्ना चौहान द्वारा ग्रामीणों के साथ वादाखिलाफ़ी करते हुए ग्रामीणों को लगातार चार वर्षों तक बरगलाया गया जिस कारण लोहारी के ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है,ग्रामीणों द्वारा मुन्ना चौहान को विरोध स्वरूप काले झण्डे दिखाये गये।
विकासनगर विधायक मुन्ना चौहान लोहारी के ग्रामीणों से इतना डर चुके हैं कि मुन्ना चौहान द्वारा समिति के अध्यक्ष नरेश चौहान को धोखे से बुलाकर जेल में डाल दिया गया साथ हि मुन्ना चौहान की शह पर लोहारी की मातृशक्ति को पुलिस द्वारा खेल मैदान से जबरन उठाकर गाड़ी में भर के ले जाया गया जो कि प्रत्यक्ष रुप से लोकतंत्र की हत्या है।
आज उत्तराखण्ड जल विधुत निगम द्वारा बांध के गेट बंद करके झील को भरने का कार्य शुरू कर दिया गया है जिसका सीधा सीधा मतलब ये है कि UJVNL द्वारा लोहारी गांव का विस्थापन किये बिना है लोहारी को डुबोने का दुर्भाग्यपूर्ण कार्य शुरू कर दिया गया है।
लोहारी के ग्रामीणों ने कहा कि उनकी मांगे पुरी ना होने तक समय-समय पर अपने हक-हकूक की लडाई लड़ते रहेंगे।

