देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
अब प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. राज्य में आज मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, मौसम केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के मुताबिक आज उत्तराखंड के जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जिससे लोगों को राहत मिलेगी।
गौरतलब है कि राज्य में मौसम ने एक बार फिर अपना रुख बदल लिया है. कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट से हल्की ठंड शुरू हो गई है. उधर, मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.
बता दें कि बीते दिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और देहरादून जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है.
पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में दो दिन से हो रही बर्फबारी
पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार और मंगलवार को बारिश और हिमपात हुआ। उच्च हिमालय में खराब मौसम के कारण गुंजी महोत्सव में प्रतिभाग कर लौट रहे कलाकारों सहित अन्य लोगों को गब्र्याग में रात गुजारनी पड़ी । उच्च हिमालय में मौसम खराब होते ही देर रात धारचूला पहुंचे डीएम, एसडीएम समेत प्रशासनिक व राजस्व टीम। हिमपात की संभावना देखते हुए प्रशासनिक अमला आदि कैलास क्षेत्र से गुंजी को लौटा । इस बीच बर्फबारी शुरू हो गई थी। मौसम का रंग देखकर प्रशासनिक अमला शाम को ही गुंजी से धारचूला के लिए रवाना हो गया।
इन जगहों का यह होगा तापमान-

उत्तराखंड न्यूज़ : प्रदेश में आज रहेगा मौसम का मिजाज खुशनुमा , न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा

