मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी रविवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी और पूर्व भारतीय राजनयिक लक्ष्मी पुरी के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। हरदीप सिंह पुरी ने फोटो शेयर करते हुए मसूरी में पत्नी लक्ष्मी पुरी से हुई पहली मुलाकात का जिक्र किया है.

हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि वह यहां पहली बार लक्ष्मी पुरी से मिले थे। उन्हें लक्ष्मी पुरी को देखकर प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने पूरी जिंदगी साथ बिताने का फैसला किया। मसूरी पहुंचते ही उनकी वो यादें एक बार फिर ताजा हो गईं। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर 2,000 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. लोगों ने उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें बधाई भी दी है.

आपको बता दें कि हरदीप पुरी को साल 1974 में भारतीय विदेश सेवा के लिए चुना गया था। वह कई देशों में भारत के राजदूत और उच्चायुक्त थे। इसके बाद वे 2009 से 2013 तक संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि रहे। इसके बाद जनवरी 2014 में वे भाजपा में शामिल हुए, अब वे उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं।

आपको बता दें, हरदीप पुरी 1974 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी हैं। उन्होंने 2009 से 2013 तक संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया। इसके बाद वर्ष 2014 में वे भाजपा में शामिल हुए और उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया। उनकी पत्नी ने राजनयिकों के रूप में भारत की सेवा की है। वहीं, उनकी पत्नी लक्ष्मी पुरी संयुक्त राष्ट्र की पूर्व सहायक महासचिव और संयुक्त राष्ट्र महिला की उप कार्यकारी निदेशक रह चुकी हैं।