उत्तरकाशी , PAHAAD NEWS TEAM

चिन्यालीसौड़ प्रखंड के बनचोरा मोटर मार्ग पर गुरुवार की देर रात हुए हादसे में एक यूटिलिटी वाहन खाई में गिर गया. हादसे के वक्त वाहन में पांच लोग मौजूद थे। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी चिन्यालीसौड़ में चल रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

दरअसल, गुरुवार देर रात चिन्यालीसौड़ क्षेत्र अंतर्गत बनचोरा मोटर रोड के पास एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया. हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य चार घायल हो गए। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस और ग्रामीणों ने शव को खाई से बाहर निकाला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक का नाम यतेन्द्र सिंह (40) पुत्र बलदेव सिंह राणा निवासी ग्राम बणगांव चिन्यालीसौड़, घायल अनिल रावत (38) पुत्र नैन सिंह रावत ग्राम बणगांव चिन्यालीसौड़, मगराज रावत (32) पुत्र बचनसिंह रावत ग्राम बणगांव चिन्यालीसौड़, धनवीर सिंह राणा (35) पुत्र सूरत सिंह राणा ग्राम बणगांव चिन्यालीसौड़, महावीर सिंह राणा (30) पुत्र जगर सिंह राणाग्राम बणगांव चिन्यालीसौड़ निवासी थे।