देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव कोरोना की चपेट में आ गए हैं. जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में उनके संपर्क में आए लोगों से खुद का कोविड टेस्ट कराने को कहा है. इस बात की जानकारी देवेंद्र यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है. वहीं, बीते दिन उत्तराखंड की नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.

उत्तराखंड में कोविड संक्रमण तेजी से फैल रहा है। आज कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने बीती रात अपना कोविड टेस्ट कराया था. जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि मुझमें बहुत हल्के लक्षण हैं और कोई अन्य समस्या नहीं है। फिर भी मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध है कि वे खुद को आइसोलेट कर अपना कोविड टेस्ट कराएं। वहीं, पिछले दिन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इससे पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

उत्तराखंड में भी कोविड संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार सख्ती दिखा रही है. ऐसे में हरिद्वार जिला प्रशासन ने भी 14 जनवरी को हर की पैड़ी पर श्रद्धालुओं के आने और मकर संक्रांति पर्व पर स्नान करने पर रोक लगा दी है. वहीं, राज्य में 16 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं. कल भी 10 जनवरी को 1,292 नए मामले मिले थे। वहीं, 5 लोगों की मौत हो गई थी। वर्तमान में राज्य में सक्रिय (जिनका इलाज चल रहा है) मामलों की संख्या 5009 हो गई है. यही कारण है कि स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ प्रशासन भी विशेष सतर्कता बरत रहा है. जिससे कोरोना पर काबू पाया जा सके।