देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है. उत्तराखंड में भी कोरोना के नए आंकड़े डराने वाले हैं. राज्य में कोरोना के हालात बेकाबू होते जा रहे हैं. नेता और अधिकारी भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं. उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव पंकज पांडे की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई (उत्तराखंड स्वास्थ्य सचिव पंकज पांडेय)। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। सचिव पंकज पांडे की पत्नी भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।
कोरोना के नए वेरियंट ओमीक्रोन के आने के बाद भी लोग लगातार लापरवाह हो रहे थे, जिसका असर अब दिखने लगा है. लोगों की लापरवाही का ही नतीजा है कि कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है. उत्तराखंड में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। राज्य में रोजाना कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं ।
मंगलवार 4 जनवरी की बात करें तो राज्य में कोरोना (उत्तराखंड में कोरोना के मामले) के 310 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 192 देहरादून जिले के हैं. इसके बाद भी लोग कोरोना को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। हालांकि सरकार लगातार रात के कर्फ्यू से कोरोना के प्रति गंभीरता दिखाने की कोशिश कर रही है.

