मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

मसूरी में पिक्चर पैलेस चौक से मासोनिक लॉज बस स्टैंड तक के रास्ते में नगर पालिका एंटीक बिजली के पोल लगाए जाने हैं, जिसके लिए वहां डिवाइडर बनाए जा रहे हैं. इन डिवाइडर का स्थानीय लोगों ने विरोध किया ।

लोगों की माने तो पहले सड़क के बीचोबीच लोहे के खंभों से डिवाइडर बनाए जाते थे, जिससे आए दिन यहां जाम लगा रहता था। लेकिन अब नगर पालिका एंटी पोल लगाने के लिए सड़क के बीचोबीच डेढ़ फीट चौड़े डिवाइडर बनाए जा रहे हैं, जिससे यातायात बाधित होने की पूरी आशंका है.

भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल और स्थानीय दुकानदार दीपेन्द्र गुनसोला का कहना है कि सड़क पहले से काफी संकरी है. ऐसे में बीच सड़क पर डेढ़ फीट चौड़ा डिवाइडर बनाना जायज नहीं है। इसके जाम की समस्या कम होने के बजाए और बढ़ जाएगी । पेटवाल ने नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता से इसका कोई और रास्ता निकालने की मांग की है।

वहीं नगर पालिका के अध्यक्ष का कहना है कि यदि कोई दिक्कत हुई तो बाद में डिवाइडर तोड़ा जाएगा, लेकिन लोगों का कहना है कि नगर पालिका को परामर्श का काम पहले से करना चाहिए ताकि उसे तोड़ने की जरूरत न पड़े. बाद में और जनता का पैसा भी बर्बाद नहीं होता है। . इस मामले में लोगों ने जिलाधिकारी देहरादून से भी शिकायत की है.