विकासनगर, PAHAAD NEWS TEAM

विकासनगर के निवर्तमान विधायक और भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि अगर लोगों ने मौका दिया तो वे आगे भी विकासनगर के विकास के लिए काम करेंगे. कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता है, जिसे वह हमेशा पूरा करने का प्रयास करेंगे।

नगर पालिका विकासनगर के वार्ड नंबर दो, छह व आठ में जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में विकासनगर नगर परिषद के क्षेत्र का विस्तार कर नगर निगम क्षेत्र के आसपास के गांवों को नगर पालिका में जुड़वाया है. जिससे आने वाले समय में नगर पालिका की आय में वृद्धि होगी और नगर पालिका से जुड़कर ग्रामीण क्षेत्रों का विकास किया जायेगा। कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में बाबूगढ़, केशरबाग, दिनकर विहार, रसूलुपर आदि क्षेत्रों को जुड़वाया . इससे इन क्षेत्रों का विकास हुआ। नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार और शहरी विकास विभाग द्वारा कई योजनाओं को मंजूरी दी गई है. कहा कि अगर विधानसभा चुनाव में उन्हें जनता का समर्थन मिलता है तो वह पिछले चालीस वर्षों की सीवर लाइन के पुनर्गठन और विस्तार का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत कई सड़कों की मरम्मत और नवनिर्माण का काम किया है. जो आने वाले भविष्य में भी जारी रहेगा।