विकासनगर , PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में जाने से पहले मंत्री और विधायक सरकार की योजनाओं और घोषणाओं को धरातल पर उतारने में लगे हैं. ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका लाभ उन्हें मिल सके। गुरुवार को विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने दिनकर विहार क्षेत्र में करीब 55 लाख रुपये की लागत से बन रहे नलकूप का भूमि पूजन का शिलान्यास किया.
विकासनगर के बाबूगढ़ ग्राम पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला यह क्षेत्र अब नगर पालिका क्षेत्र में है। यहां की आबादी बढ़ने के साथ ही पेयजल संकट भी गहराने लगा है. पेयजल की समस्या से लोग लंबे समय से जूझ रहे थे। इसलिए यहां नलकूप की व्यवस्था की जा रही है। ताकि क्षेत्र के लोगों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े.
विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र का विकास करना और क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं को दूर करना है. जीवनगढ़ क्षेत्र में 65 करोड़ पेयजल योजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी की तर्ज पर ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत विकास नगर को मॉडल सिटी बनाने की कवायद चल रही है. उन्होंने बताया कि करीब 247 करोड़ की योजना भी जल्द ही धरातल पर उतरेगी.

