कैंपटी टिहरी गढ़वाल , PAHAAD NEWS TEAM
श्रीमती तृप्ति भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद पुलिस को आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित रेस्क्यू कार्यों हेतु सक्षम बनाए जाने के क्रम में दिनांक 15.11.2021 को थाना कैंपटी पुलिस द्वारा फायर सर्विस टिहरी, वन विभाग व स्थानीय हिमालयन एडवेंचर इंस्टिट्यूट के साथ संयुक्त रूप से थाना कैंपटी में आपदा प्रबंधन का डेमोंसट्रेशन किया गया।
डेमोंसट्रेशन में हिमालयन एडवेंचर इंस्टिट्यूट व फायर सर्विस के प्रशिक्षकों द्वारा थाना पुलिस सहित ग्राम प्रहरियों को राहत एवं बचाव कार्य तथा डेमोंसट्रेशन के बारे में विस्तार से बताते हुए आपदा संबंधी उपकरणों की जानकारी दी गई।

उत्तराखंड न्यूज़ : संभावित आपदा से निपटने के दृष्टिगत टिहरी पुलिस द्वारा मॉक ड्रिल के माध्यम से किया गया अभ्यास। 

डेमोंसट्रेशन में थाना कैंपटी के श्री नवीन जुराल (थानाध्यक्ष) उ0नि0भंवर सिंह, उ0 नि0 नीलम, हे0कां0(प्रो0) शीशपाल सिंह चौहान तथा फायर सर्विस टिहरी से श्री संदीप यादव (एल0एफ0एम0),श्री महेंद्र सिंह चौहान व श्री विक्रम तोमर (दोनों एफ0एम0) सहित हिमालयन एडवेंचर इंस्टिट्यूट से श्री दीपक सेमवाल व स्थानीय ग्राम प्रहरी उपस्थित रहे।