देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड में कोरोना से मरने वालों की संख्या पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं. राज्य कोविड नियंत्रण कक्ष, देहरादून को भी बुधवार को 218 लोगों की मौत की सूचना दी गई। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती दिखाते हुए सभी जिलों के सीएमओ और सीएमएस को नोटिस भेजा है.

अस्पतालों द्वारा अभी दिए गए कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़ों में गौर करने वाली बात है कि ये सभी मौतें जनवरी, फरवरी, अप्रैल, मई और जून महीने की 21 तारीख को हुईं हैं. ऐसे में एक बात तो साफ है कि इन आंकड़ों को सोची-समझी साजिश के तहत छिपाए गए थे .

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार यानी 30 जून 2021 को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में 30 जून को सिर्फ 3 मौतें हुईं, लेकिन पिछली 218 मौतों के आंकड़ों ने शीर्ष अधिकारियों को सोचने पर मजबूर कर दिया.

आपको बता दें, राज्य में अब तक कोरोना के कुल 3,40,255 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 3,25,009 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं अब तक कुल 7,316* लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. मृत्यु दर की बात करें तो उत्तराखंड में कोरोना मृत्यु दर 2.15% है।ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती दिखाते हुए सभी जिलों के सीएमओ और सीएमएस को नोटिस भेजा है.