मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड , पंकज खत्री ने मसूरी के ज़रूरतमंद लोगों को राशन वितरण किया।
पंकज खत्री सदस्य नगर पालिका मसूरी एवम् सेवानिवृत कर्मचारी आई॰ए॰एस॰ अकादमी ने , अपना निरंतर सहयोग करते हुए मसूरी के ज़रूरतमंद लोगों को राशन वितरण किया। कोविड संकट के दौर में हर कोई एक दूसरे की मदद के लिए तत्पर है। वहीं पंकज खत्री ने लोगों को मदद पहुंचाने का संकल्प लिया है।

उत्तराखंड , पंकज खत्री ने मसूरी के ज़रूरतमंद लोगों को राशन वितरण किया।
पंकज खत्री ने तय कार्यक्रम के अनुसार सड़कों पर बिना मास्क लगाएं घूम रहे लोगों राहत देने के नाजरिये से उन्हें निशुल्क मास्कों का वितरण किया।इस दौरान उन्होंने गरीब तबके के परिवारों को राशन किट भी वितरित की। पंकज खत्री ने कहा कि कोविड 19 का संकट आज हमारे देश में मौत बनकर अपना कहर बरपाया रहा है।ऐसी स्थिति में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम पीड़ित लोगों की मदद के लिए आगे आए और उन्हें जो संभव हो राहत पहुंचाने का प्रयास करें।पंकज खत्री ने कहा कि संकट के दौर में उनके हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं कि पीड़ित लोगों को मदद मुहैया कराई जाएं। कोरोना योद्धा की भूमिका निभा रहे पंकज खत्री ने कहा कि मौजूदा समय में आपके और हमारे सहयोग से आयोजित राहत शिविरों में पीड़ित लोगों को राहत देने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में हमें पीड़ित लोगों की आंखों से आंसू पोंछने का अवसर प्रदान हुआ है। इसलिए मैं सभी जनपद वासियों से पुरजोर अपील करता हूं जो भी संभव हो उस मदद के लिए आप लोग आगे आएं।

उत्तराखंड , पंकज खत्री ने मसूरी के ज़रूरतमंद लोगों को राशन वितरण किया।

उत्तराखंड , पंकज खत्री ने मसूरी के ज़रूरतमंद लोगों को राशन वितरण किया।

