देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
मौसम विभाग ने 2 जून तक राज्य में बारिश, बर्फबारी और आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में सभी पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना है. मैदानी इलाकों में भी इस दौरान गरज के साथ बारिश हो सकती है। देहरादून समेत पौड़ी, टिहरी, अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है. मैदानी इलाकों में चालीस किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि रविवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली, बारिश व चालीस किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

उत्तराखंड : 2 जून तक बारिश और बर्फबारी की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट उत्तराखंड में
दून में आज भी बारिश होगी
रविवार को दून में बारिश की संभावना है। दून में शुक्रवार देर रात और शनिवार की सुबह हुई बारिश से शनिवार को तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई। दिन का कुल तापमान 32.2 रहा। जो सामान्य से तीन डिग्री कम था।
बीस . के बाद आएगा मानसून
मौसम विज्ञान केंद्र ने केरल में 31 मई से दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने की भविष्यवाणी की है। उत्तराखंड में 20 जून के बाद मानसून के सक्रिय होने की संभावना है।

