देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड में कोरोना से मरने वालों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. वहीं सचिवालय द्वारा तैनात समीक्षा अधिकारी संदीप मोहन चमोला कोरोना से जंग हार चुके हैं. आंदोलन कार्यकर्ता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाने वाले संदीप पिछले कुछ दिनों से एम्स ऋषिकेश में कोरोना के इलाज के लिए भर्ती थे. वहीं सीएम तीरथ सिंह रावत ने उनके निधन पर शोक जताया है.

वर्तमान में वे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कार्यालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उन्हें तीन दिन पहले एम्स में भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शोक जताया है.

सचिवालय अध्यक्ष दीपक जोशी ने उनकी मौत पर संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि यह अपूर्णीय क्षति है, उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि हंसमुख चेहरा संदीप चमोला अब उनके बीच नहीं रहा . संदीप चमोला ने सचिवालय संघ की पिछली कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली थी।आंदोलन कार्यकर्ता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाने वाले संदीप पिछले कुछ दिनों से एम्स ऋषिकेश में कोरोना के इलाज के लिए भर्ती थे. वहीं सीएम तीरथ सिंह रावत ने उनके निधन पर शोक जताया है.

विधानसभा अध्यक्ष ने शोक जताया

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भी उनके निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा कि एक युवा अधिकारी के रूप में उन्होंने हमेशा राज्य हित के बारे में सोचा।