देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

शहर में कोविड कर्फ्यू के दौरान चलाए गए तीन दिवसीय सेनेटाइजेशन अभियान में बुधवार को नगर निगम द्वारा शेष 31 वार्डों को भी सैनिटाइज किया गया. इससे पहले सोमवार और मंगलवार को 69 वार्डों को दो क्रम में सैनिटाइज किए गए थे। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने वार्डों का निरीक्षण कर अभियान की जानकारी ली और लोगों को जागरूक किया. अभियान की जिम्मेदारी वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह को सौंपी गई।

लोग को जागरूक किया

नगर आयुक्त ने कहा कि तीन दिवसीय इस अभियान में नगर निगम ने करीब छह लाख लीटर दवा मिश्रण का छिड़काव और फॉगिंग की. आयुक्त ने कहा कि कोरोना के साथ-साथ डेंगू की रोकथाम भी जरूरी है और इसलिए शहर में सफाई समेत फॉगिंग का काम किया जा रहा है. बुधवार को इंद्रानगर, सीमाद्वार, कांवली, मेहूंवाला, सेवलाकलां, पित्थूवाला, हरभजवाला, चंद्रबनी, आरकेडिया प्रथम, आरकेडिया द्वितीय, रेसकोर्स उत्तर, डालनवाला उत्तर, डालनवाला पूरब, डालनवाला दक्षिण, देहराखास, विद्या विहार, ब्रह्मपुरी, लोहियानगर, रेस्टकैंप, रेसकोर्स दक्षिण, कौलागढ़, बल्लूपुर, विजय पार्क, वसंत विहार, पंडितवाड़ी, इंद्रापुरम व पटेलनगर में सैनिटाइजेशन किया। निगम की टीमों ने सुबह आठ बजे से अभियान शुरू किया, जो शाम पांच बजे तक चला। इस दौरान नगर आयुक्त ने करीब एक दर्जन वार्डों में पहुंच निरीक्षण किया। इस दौरान निगम की टीमों ने आम आदमी को मास्क भी बांटे। नगर आयुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी से तीन दिवसीय अभियान की पूरी रिपोर्ट भी ली और मुख्य सड़कों पर नियमित रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिए. वहीं मेयर सुनील उनियाल गामा ने जनता से कोविड कर्फ्यू का पालन करने को कहा.