मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

मसूरी में संत निरंकारी मिशन के सहयोग से उत्तराखंड पुलिस जागरूक मिशन के तहत मसूरी में लगभग 60 गरीब और जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया गया, इस अवसर पर मिशन में मसूरी पुलिस ने मातृ शक्ति का विशेष सहयोग किया .

मसूरी मातृ शक्ति की अध्यक्ष स्मृति हरि ने कहा कि उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार के विशेष सहयोग से मातृ शक्ति द्वारा मसूरी में पुलिस हौसले मिशन के तहत पुलिस के विशेष सहयोग के गरीब और जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया गया है.

उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि राशन जरूरतमंद लोगों तक नहीं पहुंच पाता है, ऐसे में पुलिस द्वारा चिन्हित लोगों को राशन दिया जा रहा है ताकि गरीबों और जरूरतमंदों की मदद हो सके।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लगातार मातृशक्ति द्वारा विभिन्न माध्यमों से लोगों की मदद की जा रही है, बढ़ते हुए कोरोना कर्फ्यू के कारण दिहाड़ी मजदूरों पर रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है, जिसको देखते हुए मसूरी मातृशक्ति पुलिस के सहयोग और संत निरंकारी मिशन के माध्यम से गरीब लोगों को राशन वितरित किया जा रहा है , जो निरंतर जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि इस समय सभी लोगों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सब लोगों को एक साथ होकर गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देहरादून की कई सामाजिक संस्थाएं मातृ शक्ति का समर्थन कर रही हैं.

मसूरी पुलिस के एसएसआई मनोहर रावत ने कहा कि मिशन हौसले मातृशक्ति के सहयोग से चिन्हित गरीब और कोविड के नियमों का पालन करते हुए जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अभी तक निर्माण कार्य पर कोई रोक नहीं लगाई गई है, जिससे मजदूर वर्ग अपनी दैनिक मजदूरी कमा रहे है।

और अधिक राशन को लेकर लोगों की कोई मांग नहीं है, उन्होंने कहा कि कई ऐसे कर्मचारी हैं जो दुकानों में काम करते थे लेकिन कोरोना कर्फ्यू के कारण दुकानें बंद हैं, कुछ गरीब लोग हैं जिन्हें राशन दिया जा रहा है और चिह्नित किया जा रहा है।

ताकि उन्हें इस कोरोना कर्फ्यू में कुछ मदद मिल सके, उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों से भी आग्रह किया कि वे गरीब और जरूरतमंद लोगों को अधिक से अधिक सहायता प्रदान करें. इस मौके पर समाजसेवी राहुल छाबड़ा, एसआई सूरज कंडारी समेत कई लोग मौजूद थे.