उत्तरकाशी , PAHAAD NEWS TEAM

बीती देर रात गंगनानी के पास बाइक सवार एक युवक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया. जिसकी सूचना पर गंगनानी निवासी आपदा स्वयंसेवक राजेश रावत व उसका साथी मौके पर पहुंचे और खाई में गिरे युवक को बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. हादसे में युवक को मामूली चोटें आई हैं। वहीं, खाई में गिरे युवक को सुरक्षित निकालने के लिए परिजनों ने आपदा स्वयंसेवक व उसके साथियों का आभार जताया है.

जानकारी के मुताबिक बीती देर रात गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के समीप बाइक से घर जा रहा नेपाली मूल का युवक आर्था रावत अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा . बताया जा रहा है कि अगर बाइक सवार पेड़ों पर नहीं रुकता तो वह सीधे भागीरथी नदी में गिर सकता था.

घटना की सूचना मिलते ही गंगनानी निवासी आपदा स्वयंसेवक राजेश रावत व उनके साथी रविकांत उनियाल मौके पर पहुंचे और खाई में गिरे बाइक सवार को सुरक्षित बाहर निकाला. युवक को प्राथमिक उपचार देकर उसे उसके घर पर पहुंचाया ।