उत्तराखंड का होनहार युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है, देश विदेश में अपना नाम रोशन करने वाला यह युवा प्रदेश का नाम रोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है, खासकर सैन्य क्षेत्र में । राज्य दिन प्रतिदिन सफलता प्राप्त कर रहा है। लगे रहो, आज हम आपको देवभूमि के एक और होनहार युवा के बारे में बताएंगे जिन्होंने उत्तराखंड को एक बार फिर गौरवान्वित होने का मौका दिया है।
पिथौरागढ़ के खतेड़ा गांव निवासी सुमित भट्ट का चयन सीडीएस के लिए हुआ है, जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी के इस छात्र ने अखिल भारतीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रौशन किया है, उसकी इस उपलब्धि ने उसके सहित पूरे प्रदेश का नाम रौशन किया है. परिवार खुशी की लहर है।
सुमित अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हैं, आपको बता दें कि सुमित एक फौजी परिवार से ताल्लुक रखते हैं, उनके पिता बसंत बल्लभ जिनका देहांत बहुत पहले हो चुका है, वे भूतपूर्व सैनिक थे, उनकी माता दीपा सेना की आशा किरण में कार्यरत हैं। पिता का निधन होने पर अपने बेटे का लालन पोषण करने के बाद जब उनके बेेटे ने इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है और उसकी माँ गर्व से फूल जाती है।

