कैम्पटी ,टिहरी , PAHAAD NEWS TEAM

आज दिनांक 28 जुलाई 2021 को कैम्पटी में कैम्पटी- कैम्पटी फॉल विकास संघर्ष समिति द्वारा धरना प्रदर्शन जारी है आज जल निगम अधिकारियों द्वारा धरना प्रदर्शन वालो को बुलाया गया था | इस सन्दर्भ में सुबह 10 बजे संघर्ष समिति की एक बैठक हुई थी | बैठक में ये तय किया गया है |

वार्ता में 2 मुख्य बाते रही —

1 यमुना मसूरी पेयजल पंपिग योजना क्षेत्र को 6 इंच पानी की आपूर्ति की जाये
2 विभाग सरकार द्वारा नोथा गांव से कैम्पटी के लिए 6 इंच पेयजल पंपिग योजना को मंजूरी दे |

वार्ता के लिए 5 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल में सुंदर सिंह रावत अध्यक्ष प्रधान संगठन जौनपुर , सब्बल सिंह राणा , महिपाल सिंह सजवाण पूर्व प्रधान ,समीर पंवार, शादना पंवार में मौजूद रहे |

इस धरना प्रदर्शन के मौके पर सूरत सिंह पंवार अध्यक्ष व्यापार मंडल केंप्टी,विजेंद्र पंवार प्रधान सिया केंप्टी ,जयपाल सिंह राणा पूर्व प्रधान, बलदेव सिंह रावत , सुरेश सिंह राणा , कमला मल्ल ,सुधा देवी प्रियंका कोटली ,अनिता भण्डारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे |