विकासनगर , PAHAAD NEWS TEAM

पछवादून में अत्यधिक बारिश से हर तरफ तबाही नजर आ रही है. तहसील प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है, प्रभावितों को हुए नुकसान का आंकलन करने के साथ ही रिपोर्ट तैयार की जा रही है. वहीं प्रखंड प्रमुख ने भलेर के मजरा मछरियाय में हुए नुकसान का जायजा लिया और तहसीलदार विकासनगर को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. लोक निर्माण विभाग ने प्रभावित इलाकों से मलबा साफ करने का काम शुरू कर दिया है. देवथला में मलबा आने से मक्का, अदरक और गागली की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई।

ग्राम पंचायत भलेर के मजरा मछरियाय में अत्यधिक बारिश से हुई तबाही का जायजा लेने पहुंचे प्रखंड प्रमुख जसविंदर सिंह . तहसीलदार सोहन सिंह रांघड़ ने पेयजल विभाग, सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी और बागवानी विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए. जिनके घरों में पानी भर गया, उनके रहने की व्यवस्था और राहत सामग्री का वितरण किया गया। मलबा हटाने के लिए तत्काल जेसीबी मशीन लगाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान विनय पुंडीर क्षेत्र पंचायत सदस्य विनय रावत प्रधान, अंकित, अर्जुन कुमार, शूरवीर, भगत राम वर्मा, रमेश तोमर, सौरभ गुप्ता, देव पाल सिंह, भरत सिंह, सुरेश नारायण, डॉक्टर ध्यान सिंह आदि मौजूद रहे.

देवथला में भी किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

ग्राम सभा रुद्रपुर के ग्राम देवथला में कई किसानों की फसलें मलबे में दब गईं। कैलाश पुत्र स्वर्गीय अतर सिंह की गौशाला और भूमि में अदरक, गगली, मक्का का भारी नुकसान हुआ। वरिष्ठ नेता प्रवीण बंसल मौके पर पहुंचे और किसानों की मदद की. वहीं समाजसेवी अमीर अहमद ने बताया कि ग्राम सभा होरावाला में कोट नदी के पहाड़ी क्षेत्र में पानी आने से किसानों की जमीन पानी में बह गई, सिचाई विभाग की नहरें तीन सौ से चार सौ मीटर और जल निगम की पाइप लाइनें आठ सौ से नौ सौ मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गई हैं। तहसीलदार ने आपदा प्रभावितों में छरबा के विक्की क्षेत्री, चंद्रकला, शीला, धर्मेंद्र साहनी, होरावाला में पदम सिंह व सददीन अली को चिन्हित किया । साथ ही राहत पैकेट भी बांटे।