देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड के कुछ जिलों में आज गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हालांकि, कहीं-कहीं स्थानों पर तेज और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि दोपहर व शाम के समय पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी व ओलावृष्टि व तेज हवाएं चलने की संभावना है.
इसके अलावा आसमान मुख्य रूप से साफ से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।दोपहर व शाम के समय पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी व ओलावृष्टि व तेज हवाएं चलने की संभावना है.

