उत्तरकाशी : शुक्रवार को जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला के निर्देशानुसार विकासखंड चिन्यालीसौड़ के राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज बनचौरा में कल्याण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न विभाग समाज कल्याण, ग्रामीण विकास, पंचायत राज, बाल विकास, श्रम विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, चिकित्सा विभाग, राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, उद्योग विभाग, मत्स्य विभाग, सहकारिता विभाग, बिजली विभाग, एन.आर.एल.एम. आदि विभागों द्वारा जन कल्याण के स्टॉल लगाए गए।

शिविर में समाज कल्याण विभाग के वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग, तिलू रौतेली एवं किसान पेंशन योजना के तहत 106 आवेदनों पर आवंटित 42 आवेदन जमा किए गए।

विभागीय योजनाओं से संबंधित 78 पुस्तिकाओं का वितरण किया गया।

राजस्व विभाग द्वारा 14 लोगों को आय प्रमाण पत्र जारी किया गया तथा पंचायती राज विभाग द्वारा 95 परिवार रजिस्टर की प्रति जारी की गई, साथ ही बाल विकास विभाग द्वारा 22 जन कल्याणकारी योजनाओं के आवेदन चिकित्सा विभाग द्वारा आवंटित किए गए 12 मेडिकल सर्टिफिकेट बन गए।

उद्यानिकी विभाग द्वारा 25 लोगों को बीज वितरित किए गए, किसान सम्मान निधि के 10 प्रपत्र कृषि विभाग द्वारा आवंटित किए गए.

09 शिकायतों का विद्युत विभाग द्वारा निराकरण किया गया। एनआरएलएम के तहत 05 समूहों का गठन किया गया। मत्स्य विभाग द्वारा 35 लोगों को पंफलेट वितरित कर जानकारी दी गई। विभाग द्वारा 32 पशुपालकों को दवा आदि का वितरण किया गया।

शिविर में सहायक जिला समाज कल्याण अधिकारी गोपाल राणा द्वारा शिविर का प्रभावी संचालन किया गया तथा उनके द्वारा समाज कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी आम जनता को दी गयी.

जिला पंचायत सदस्य श्रीकोट  प्रदीप कैतुरा, विकासखंड चिन्यालीसौड़ ज्येष्ठ उप प्रमुख कुलदीप राणा, कनिष्ठ प्रमुख प्रतिनिधि राजेंद्र रागड़, क्षेत्र पंचायत सदस्य जगवीर भंडारी ,प्रधान जिब्या सुपलदास, प्रधान प्रतिनिधि रमोली यशपाल सिंह भंडारी, प्रधान तराकोट मुलायम सिंह, प्रधान प्रतिनिधि बनाड़ी गजेंद्र प्रसाद, आदि मौजूद थे।

आप सब लोग ये खबर भी पढ़े

उत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज़ : पहाड़ न्यूज़ की खबर का असर , एफआरओ की परीक्षा अब 26 दिसंबर 2022 से 30 दिसंबर 2022 तक होगी