उत्तरकाशी के बड़कोट रोड पर एक ऑल्टो कार के गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, यमुनोत्री हाईवे पर ब्रह्मखाल के पास हुए इस हादसे की सूचना पर एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. एसडीआरएफ द्वारा बताया गया कि वाहन में 06 लोग सवार थे, जिनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल को रेस्क्यू कर तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे की मजिस्ट्रियल जांच कराने और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये । उन्होंने दुर्घटना में घायलों के नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

एसडीआरएफ द्वारा बताया गया कि वाहन में 06 लोग सवार थे, जिनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल को रेस्क्यू कर तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

आप सब लोग ये खबर भी पढ़े

उत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज़ : पहाड़ न्यूज़ की खबर का असर , एफआरओ की परीक्षा अब 26 दिसंबर 2022 से 30 दिसंबर 2022 तक होगी