उत्तरकाशी : एक व्यक्ति ने कोतवाली थाना क्षेत्र के बसुंगा साल्ड मोटर रोड के जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि उक्त व्यक्ति जन केंद्र शक्ति में हेड ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत था, जिसे लोगों के पैसे वापस करने थे. साथ ही संस्थान पर मुकदमा भी चल रहा था।
सुबह जंगल में घूमने गए कुछ लोगों ने जंगल में रस्सी के सहारे लटकी लाश को देखा। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए रख लिया। उक्त व्यक्ति के परिजनों की पहचान की गई, जिसका नाम कृष्ण गोपाल (45) पुत्र इंद्रमणि भट्ट निवासी बडेठी था।
एसएचओ दिनेश कुमार ने बताया कि यह व्यक्ति जन केंद्र शक्ति संस्थान में प्रधान शाखा प्रबंधक था। आरोप है कि इसने लोगों से पैसे लिए थे। यह पैसा लोगों को लौटाना था। लेकिन संस्थान की ओर से लोगों का पैसा वापस नहीं किया जा सका. इससे कृष्ण गोपाल परेशान हो गए और उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि कोतवाली में भी संस्थान पर मुकदमा चल रहा है.

