उत्तरकाशी , PAHAAD NEWS TEAM

यमुनोत्री हाईवे पर डामटा से नौगांव की तरफ स्थान रिखाऊ खड्ड के बीच एक ट्रक खाई में गिर गया. बताया जा रहा है कि वाहन में करीब 11 लोग सवार थे। हादसे में घायल चार लोगों को 108 सेवा से सीएचसी नौगांव में भर्ती कराया गया है ।

इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। खाई में एक शव मिला है। वहीं, दूसरा शव ट्रक के नीचे दब गया है। जिसे निकाला जा रहा है डामटा पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बड़कोट एसडीआरएफ और नैनबाग और नौगांव से 108 सेवा को घटनास्थल पर भेजा गया है। अन्य लोग लापता हैं। तलाश एवं बचाव अभियान जारी है।

यमुनोत्री हाईवे के पास हुए हादसे में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है । एक मृत व्यक्ति ट्रक के नीचे दब गया है। घायल हुए चारों लोगों को अस्पताल लाया गया। लापता हुए अन्य लोगों की तलाश जारी है।