रामनगर , PAHAAD NEWS TEAM
कॉर्बेट से सटे इलाकों में आए दिन गुलदार की धमक आए दिन देखने को मिलती हैं, जिससे स्थानीय लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हैं. वहीं वन विभाग तराई वेस्टर्न को सूचना मिली कि गुलदार घरेलू पशुओं के साथ-साथ इंसानों पर भी हमला कर चिलकिया और टांडा के बीच एक बगीचे में घुस गया है. जिसके बाद वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पिंजरा लगाकर गुलदार को बंदी बना लिया. जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
आपको बता दें कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के लैंडस्केप से लगते आबादी क्षेत्रों में बाघ और गुलदार की लगातार मूवमेंट देखने को मिलता है। वन मंडल तराई पश्चिमी के टांडा और चिल्कीया क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग घरों में कैद होकर रह गए थे . गुलदार के खौफ से जहां पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं अब लोग इधर-उधर जाने से भी डर रहे हैं और शाम होते ही अपने घरों में दुबके हुए हैं.
जबकि गुलदार ने पिछले 6 महीने में टांडा और चिल्कीया इलाके में 3 से ज्यादा लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है. वहीं, चिल्कीया गांव में पिछले माह महेन्द्र नाम के व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया था, तब से वन विभाग लगातार गुलदार पर नजर रख रहा था. वन विभाग के अधिकारियों को जैसे ही सूचना मिली कि रामनगर में चिल्कीया और टांडा के बीच गुलदार मोबिन नाम के व्यक्ति के बगीचे में घुस गया है.
वन विभाग की टीम ने शाम को गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया और कुछ देर बाद गुलदार पिंजरे में कैद हो गया. जबकि वन विभाग की टीम गुलदार को रामनगर कार्यालय ले गई, जहां गुलदार की जांच की गई और आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया गया ।

