चमोली में बीते दिनो से लगातार हो रही बारिश से गाँवो को जोड़ने वाले कई लिंक मोटरमार्ग भूस्खलन होने से सड़कों पर मलवा आने के कारण बंद चल रहे है।जिससे गाँवो में रहने वाले लोगो के साथ साथ बीमार लोगों को पैदल आवाजाही कर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
चमोली के घाट क्षेत्र में प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना से निर्मित काण्डई खुनाणा मोटरमार्ग बीते दो हफ़्तों से कर्तीगाड़ गधेरे के पास सडक़ टूटने से बंद चल रहा है।यंहा से पैदल आवाजाही भी लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभागीय अधिलारियो से सड़क खोलने के लिए कहा गया ,लेकिन विभागीय अधिकारी जनता की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नही दे रहे हैं। लोग जान हथेली पर रखकर पैदल टूटी सडक के ऊपर से ही आवाजाही कर रहे हैं जिससे कोई न कोई अनहोनी होने की आशंका बनी हुई है।
पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग के ई.ई बीएन गोदियाल का कहना है कि बरसात के मौसम में बन्द सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी मशीनों के लिए टेंडर आमंत्रित करने के बाद अब मशीनो का अधिग्रहण कर दिया गया है। ज़िले में जहाँ – जहाँ सड़कें बन्द हैं उन साइटों पर जेसीबी मशीनें सड़को को खोलने के लिए भेजी जा रही हैं। काण्डाई- खुनाणा मोटर मार्ग पर सडक़ का बड़ा हिस्सा बह गया है। फिलहाल लोगों के पैदल चलने के लिए सडक़ बनाई जाएगी। वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क ठीक करने में अभी समय लगेगा।