वाशिंगटन , PAHAAD NEWS TEAM
रिपब्लिकन पार्टी अमेरिका के नेता और प्रभावशाली सांसद टेड क्रूज़ ने राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन से रूस से एस-400 मिसाइल खरीदने के लिए अमेरिकी विरोधियों से भारत पर प्रतिबंध लगाने को कहा है। CAATSA–Countering America Adversaries Through Sanctions Act के तहत कोई भी प्रतिबंध लगाना असाधारण मूर्खता होगी। क्रूज़ ने कहा, ऐसी खबरें आई हैं कि बाइडेन प्रशासन पृथ्वी पर सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के खिलाफ सीएएटीएसए प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। मुझे लगता है कि यह निर्णय असाधारण रूप से मूर्खतापूर्ण होगा।
क्रूज़ ने पिछले सप्ताह कहा था कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच संबंध बाडइन प्रशासन के तहत खराब हुए हैं । उन्होंने कहा, भारत कई क्षेत्रों में एक महत्वपूर्ण भागीदार है और हाल के वर्षों में भारत-अमेरिका गठबंधन गहरा और मजबूत हुआ है, लेकिन यह बाइडन प्रशासन में यह पिछड़ रहा है।
क्रूज़ ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की निंदा करने वाले एक प्रस्ताव पर मतदान के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की अनुपस्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसा करने वाला भारत अकेला देश नहीं है। सीनेट की विदेश मामलों की समिति के समक्ष एक अन्य सुनवाई के दौरान, क्रूज़ ने कहा कि बाइडन प्रशासन के तहत पिछले एक साल में भारत के साथ संबंध काफी खराब हुए हैं, जो संयुक्त राष्ट्र से भारत की हालिया अनुपस्थिति से स्पष्ट है।

