उत्तरकाशी : निकाय और लोकसभा चुनाव से पहले पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलनरत कर्मचारियों ने सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति बनाई है. उत्तरकाशी में आगामी 19 फरवरी को जिलेभर के सभी विभागों के कर्मचारी उत्तरकाशी में पेंशन बहाली को लेकर भव्य रैली व विरोध प्रदर्शन करेंगे.

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं पूर्व जिला महासचिव मनोज अवस्थी ने बताया कि इसी दिन उत्तराखंड में भी सभी कर्मचारी वोट फॉर ओपीएस अभियान का शुभारंभ करेंगे. इस विशाल रैली में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह पटेल शामिल होंगे।

मनोज अवस्थी ने कहा कि जिलाध्यक्ष जयप्रकाश बिजलवान,जनपदीय महामंत्री भूपेंद्र सिंह बिष्ट, व उनकी पूरी टीम रैली को सफल बनाने के लिए प्रचार-प्रसार में जुटी है, अवस्थी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जीत मणि पैन्यूली पिता के निधन के कारण उपस्थित नहीं हो सकेंगे . लेकिन हम निश्चित रूप से उनके मार्गदर्शन में ओपीएस युद्ध जीतेंगे।इस रैली में प्रांतीय महासचिव मुकेश रतूड़ी, शांतनु शर्मा, जगमोहन रावत, सूर्य सिंह पंवार, श्याम चौहान, गुरुदयाल नेगी, विजय प्रकाश, हेमलता कजालीय, रुचि पैन्यूली, कीर्ति भट्ट आदि मौजूद रहेंगे.

साथ ही अवस्थी ने कहा कि उत्तरकाशी जिले का इतिहास रहा है कि गंगोत्री विधानसभा से जो भी विधायक बना, उसने सरकार बनाई. यह जिला ओपीएस के लिए वोट अभियान के लिए मील का पत्थर साबित होगा, जबकि स्पष्ट करते हुए कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु और राष्ट्रीय महासचिव प्रज्ञा के कुशल नेतृत्व में हमने 6 राज्यों को जीत लिया है, अब बाकी की बारी है। देश व पुरानी पेंशन 101% बहाल होगी।

जौनसारी और जौनपुरी लोकगायिका रेशमा शाह को उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से सम्मनित किया गया