मसूरी, , पहाड़ न्यूज टीम

आधी रात को हुई तेज बारिश के कारण शहर के झड़ीपानी में एक मकान पर पुश्ता ढह कर गिर गया. जिससे घर को भारी नुकसान हुआ लेकिन घर में सो रहा परिवार बाल-बाल बच गया। नायब तहसीलदार भौपाल सिंह चौहान और भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया व परिजनों वार्ता की व और नुकसान का जायजा लिया.

आधी रात को झडीपानी निवासी मुर्शरफ खान के आवास पर एक बड़ा सा पुश्ता गिर गया, जिससे उनकी रसोई, शौचालय और बाथरूम को भारी नुकसान पहुंचा है. लेकिन परिवार बच गया जो वहां सो रहा था। मौके का निरीक्षण करने पहुंचे नायब तहसीलदार भौपाल सिंह चौहान ने कहा कि नुकसान का आकलन कर लिया गया है और जल्द ही पीड़ित परिवारों को सात हजार रुपये जारी किए जाएंगे.

मौके पर मौजूद भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि झडीपानी में मुर्शरफ खान के घर पर पुश्ता ढह कर गिर गया , जिससे उन्हें नुकसान हुआ, जिसका निरीक्षण नायब तहसीलदार ने किया और जो भी मानक होंगे, तत्काल राहत राशि उन्हें दी जायेगी . अगर बाद में अधिक नुकसान आंका गया है तो प्रशासन और शासन स्तर पर मुख्यमंत्री से राहत राशि की मांग की जाएगी. मौके पर मौजूद भवन मालिक मुर्शरफ खान ने बताया कि रात करीब तीन बजे तेज बारिश हुई, जिससे राजन क्षेत्री का पुश्ता उनके मकान पर गिर गया उस समय बिजली भी बंद थी, किसी तरह बचाया परिवार का जीवन लेकिन किचन, किचन में रखा सारा सामान, बाथरूम में रखी वाशिंग मशीन सहित शौचालय को नुकसान हुआ है। इस मौके पर नगर पार्षद अरविंद सेमवाल भी मौजूद रहे।