मसूरी हाथी पांव जॉर्ज एवरेस्ट की ओर जाने वाली सड़क की हालत खराब है, सड़क पर गड्ढे हैं या गड्डो पर सड़क का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है। मसूरी नगर पालिका एवं पर्यटन विभाग की लापरवाही के कारण स्थानीय लोगों के साथ मसूरी जॉर्ज एवरेस्ट घूमने के लिए विदेश से आने वाले पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अनियंत्रित होने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कई लोग घायल भी हुए हैं, लेकिन नगर पालिका व पर्यटन विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं हैं, जिससे लोगों में काफी आक्रोश है.

स्थानीय निवासी रूप सिंह कठैत ने बताया कि मसूरी हाथी पांव से जार्ज एवरेस्ट तक जाने वाली सड़क की हालत पिछले 4 साल से खराब है, कई बार नगर पालिका व पर्यटन विभाग से इस सड़क को फिर से बनाने की गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं देता. जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, उन्होंने कहा कि कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन दुर्भाग्य से कोई भी अधिकारी या जन प्रतिनिधि खराब सड़क को लेकर कदम उठाने को तैयार नहीं है. ऐसा लगता है कि मसूरी नगर पालिका और पर्यटन विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि जब कोई वीआईपी जॉर्ज एवरेस्ट पर जाता है तो अस्थायी तौर पर सड़क की मरम्मत कर दी जाती है लेकिन उसके बाद एक बार फिर सड़क गड्ढे में तब्दील हो जाती है । लखनऊ से आई सुनीता ने कहा कि मसूरी हाथी पांव से जॉर्ज एवरेस्ट पार्किंग तक सड़क की हालत खराब है, इसलिए सरकार को सड़कों की हालत में सुधार करना चाहिए ताकि विदेश से मसूरी आने वाले पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी न हो । उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक पर्यटन राज्य है और यहां पर्यटकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

पर्यटन अधिकारी जसपाल चौहान ने बताया कि हाथीपांव से जॉर्ज एवरेस्ट की पार्किंग तक की सड़क नगर पालिका की है, इसलिए इसकी देखरेख नगर पालिका द्वारा की जानी चाहिए, लेकिन जॉर्ज एवरेस्ट का पूरा क्षेत्र पर्यटन विभाग के अधीन है तो उसको लेकर पर्यटन विभाग द्वारा क्ष्तिग्रस्त सड़क और पार्किंग स्थल के जीर्णाेद्धार के लिए 3 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार से मंजूरी मिलने के बाद हाथी पांव से जॉर्ज एवरेस्ट पार्किंग तक सड़क और पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.

जॉर्ज एवरेस्ट हाउस की ओर जाने वाली सड़क के बीच में पर्यटकों के बैठने के लिए वेंच और शेड बनाने के साथ-साथ जॉर्ज एवरेस्ट पर एक बड़ा टूरिस्ट शेड बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग पर्यटकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए क्षेत्र को विकसित करने के लिए लगातार काम कर रहा है.

पौड़ी : श्रेष्ठ नेगी ने ऑल इंडिया ओपन स्केटिंग में जीता गोल्ड मेडल