देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

राज्य में मौसम का मिजाज तल्ख है. मौसम विभाग ने राज्य में बारिश की संभावना को देखते हुए कई जगहों पर अलर्ट जारी किया है. देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के 4 जिलों में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी और देहरादून जिलों में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. इसे देखते हुए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं, राजधानी देहरादून के कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। आज राज्य में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

विभिन्न स्थानों का तापमान-

उत्तराखंड : कुमाऊं में आज भी भारी बारिश के आसार

हल्द्वानी , PAHAAD NEWS TEAM

कुमाऊं के कुछ हिस्सों में रविवार की बारिश जानलेवा साबित हुई। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक मॉनसून सक्रिय रहने की भविष्यवाणी की है। इस दौरान कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को प्रदेश में कहीं कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। लोगों को सावधानी बरतने और संवेदनशील इलाकों में न जाने की एडवाइजरी जारी की गई है।

खेती के लिए फायदेमंद होगी बारिश

मुख्य कृषि अधिकारी डा. धनपत कुमार ने बताया कि बारिश फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी. पानी की उपलब्धता से मैदानी इलाकों में मक्का की फसल व सब्जियों की बढ़वार अच्छी होगी। धान की बुआई में तेजी लाई जाएगी। पहाड़ी क्षेत्रों में खेतों में उगाई जाने वाली सब्जियों और अदरक के लिए भी बारिश फायदेमंद होती है।