नई दिल्ली, PAHAAD NEWS TEAM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे। इस दौरान वहां के राज्यों में कोविड-19 की ताजा स्थिति और टीकाकरण अभियान की समीक्षा करेंगे. यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मंगलवार सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से असम, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों के साथ इन राज्यों में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करेंगे.

प्रधानमंत्री इस दौरान टीकाकरण की स्थिति का भी जायजा लेंगे। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब देश में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में कमी आई है और इसकी तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है. बता दें कि देश में कोरोना के 80 फीसद मामले 90 जिलों में हैं जिनमें से 14 पूर्वोत्तर राज्यों के जिले हैं। देश में 73 जिलों में पाजिटिविटी रेट 10 फीसद से अधिक है। इनमें से 46 जिले पूर्वोत्तर राज्यों से हैं। शोधकर्ताओं व वैज्ञानिकों का कहना है कि इसके पीछे R फैक्टर है। इस फैक्टर से पता चलता है कि कोरोना से संक्रमित एक व्यक्ति द्वारा दूसरे कितने व्यक्तियों को संक्रमित करने की संभावना है।