देहरादून : मसूरी के भट्टा गांव में पानी स्रोतों पर गांव की मातृ शक्ति ने साथ मिलकर पेड़ लगाए हैं जिनमे 100 बांज के वृक्ष लगाए और 150 नींबू के पेड़ औऱ 25 अमरूद के पेड़ 2000 दालचीनी के पेड़ लगाए गए।


जिसके बाद मौजूद लोगो ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मातृशक्ति का धन्यवाद किया और साथ ही उन्होंने यह भी कहा की जिस तरह से इस कार्यक्रम के दौरान हमने पेड़ लगाए हैं इस तरह ही पेड की देखरेख भी करेंगे।


इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पटवाल भी मौजूद रहे। आपको बता दे की इस दौरान जल संस्थान के AETS रावत जी जड़ी बूटी विभाग के जिला विभाग समन्वय कारवां संजीव मैन जी और प्रधान जितेंद्र जदवान व वार्ड सदस्य विमला कोटाल के साथ भारी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।