टिहरी , PAHAAD NEWS TEAM

जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने नवनिर्मित ईवीएम व वीवीपैट गोदाम का निरीक्षण किया. इस दौरान ईसीआईएल (इलेक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) के तकनीकी विशेषज्ञों ने डीएम के सामने ईवीएम और वीवीपैट मशीन का प्रेजेंटेशन दिया।

गौरतलब है कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 20 सितंबर से ईवीएम मशीनों की एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) चल रही है, जो 10 से 12 दिनों तक चलेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट के लिए नए गोदाम भवन के निर्माण से मशीनों के रख-रखाव और सुरक्षा में इजाफा होगा. मौके पर मौजूद सहायक रिटर्निंग ऑफिसर शांतिलाल शाह ने बताया कि गोदाम में 1410 बैलेट यूनिट, 1310 कंट्रोल यूनिट और 1410 वीवीपीएटी मशीनें उपलब्ध हैं.

उन्होंने कहा कि केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा बैलेट यूनिट की प्रथम स्तर की जांच के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है. जिन्होंने 20 व 21 सितंबर को ईवीएम और वीवीपैट के गोदाम का निरीक्षण किया.

जिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट के लिए नए गोदाम भवन के निर्माण से मशीनों के रख-रखाव और सुरक्षा में इजाफा होगा. मौके पर मौजूद सहायक रिटर्निंग ऑफिसर शांतिलाल शाह ने बताया कि गोदाम में 1410 बैलेट यूनिट, 1310 कंट्रोल यूनिट और 1410 वीवीपीएटी मशीनें उपलब्ध हैं.