टिहरी , PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड सरकार ने टीएचडीसी को टिहरी झील का जलस्तर 830 आरएल मीटर भरने की अनुमति दे दी है. आज झील का जलस्तर 829.50 आरएल मीटर तक पहुंच गया है। जिससे टिहरी बांध परियोजना के अधिकारी उत्साहित नजर आ रहे हैं। टीएचडीसी सूत्रों का कहना है कि बांध प्रशासन द्वारा आज झील का जलस्तर 830 मीटर तक भर दिया जाएगा. टीएचडीसी के अधिकारियों का कहना है कि सरकार ने 830 आरएल मीटर पानी भरने की अनुमति दे दी है. जिससे टिहरी बांध को फायदा हुआ है और बिजली का उत्पादन भी बढ़ा है।
आपको बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड सरकार ने टिहरी झील का जलस्तर 825 आरएल मीटर भरने की अनुमति दी थी. उसके बाद टीएचडीसी को 828 आरएल मीटर जल स्तर भरने की अनुमति दी गई। वहीं टीएचडीसी ने सरकार से 830 आरएल मीटर जलस्तर भरने की अनुमति मांगी। जिस पर सरकार ने 830 जलस्तर भरने की अनुमति इस शर्त पर दी कि टीएचडीसी झील के आसपास स्थित गांव के 415 प्रभावितों को विस्थापित करेगा. साथ ही भविष्य में झील से हुए नुकसान की भरपाई भी करेगा। इसके अलावा उनकी सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा।
वहीं, झील का जलस्तर 830 मीटर तक भरने की अनुमति मिलने के बाद जैसे-जैसे पानी बढ़ रहा है, टीएचडीसी के अधिकारी खुश हैं. अब चारों टर्बाइनों के चलने से बिजली का उत्पादन बढ़ रहा है। जिसका लाभ टीएचडीसी को मिल रहा है। वहीं टिहरी झील से प्रभावित ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने 830 आरएल मीटर जलस्तर भरने की अनुमति देने में जल्दबाजी की. क्योंकि अब तक ग्रामीणों को कई वर्षों से जमीन नहीं मिली है. गांव में आज भी ग्रामीण खतरे के साये में जी रहे हैं।
टीएचडीसी के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सभी मांगों को मान लिया है. जल्द ही विस्थापन की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इसकी कार्रवाई पुनर्वास विभाग की ओर से चल रही है. फिलहाल टिहरी बांध के चारों टर्बाइनों को टीएचडीसी द्वारा 829.50 आरएल मीटर पानी भरकर चलाया जा रहा है। जिससे बिजली उत्पादन बढ़ा है। प्रतिदिन 50 लाख अतिरिक्त बिजली का उत्पादन होने का अनुमान है।
बारिश के बाद बढ़ा था जलस्तर : पिछले दिनों हुई बारिश के बाद टिहरी झील का जलस्तर बढ़ गया था. पूर्व में टिहरी झील का जलस्तर 827 आरएल मीटर था और करीब 15 घंटे में झील का जलस्तर बढ़कर 828 आरएल मीटर हो गया था. झील का जलस्तर बढ़ने से आसपास के गांवों जैसे रौलाकोट, गडोली और कंगसाली के नीचे से जमीन खिसकने लगी थी। वहीं, घरों में दरारें पड़ने लगी हैं, जिससे ग्रामीण दहशत के साये में रहने को मजबूर हैं. झील का जलस्तर बढ़ने से आसपास के गांवों की जमीन पर कटाव का खतरा बढ़ गया है. अब रौलाकोट, गडोली और कंगसाली आदि गांवों के नीचे से जमीन खिसकने लगी है। इसके साथ ही घरों में दरारें भी आने लगी हैं।

