चमोली, PAHAAD NEWS TEAM
राज्य में अभी भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है. वहीं, चमोली में बारिश के कारण सैलंग और जोशीमठ के बीच बद्रीनाथ हाईवे-7 झड़कूला के पास पहाड़ी टूटने से बाधित हो गया था .वहीं, चमोली में बदरीनाथ हाईवे छह घंटे बाद खुल गया है | लोगों ने राहत की सांस ली। रोड खुलने के बाद अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए हैं। स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे थे । सड़क बंद होने से राहगीरों के वाहन दोनों तरफ फंस गए थे । लोग सड़क खुलने का इंतजार कर रहे थे । एनएच की ओर से सड़क खोलने के लिए मशीन भेजी गई थी । और सड़क खुल गयी है।
चमोली में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के बाद ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है. यहां रहने वाले लोगों ने गर्म कपड़े निकालना शुरू कर दिया है। वहीं निचले इलाकों में भी ठंड का अहसास होने लगा है.
लगातार बारिश के कारण जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले 21 लिंक मोटर मार्ग अभी भी बाधित चल रही हैं. इसके साथ ही जिले में अब तक कुल 217 में से 196 मोटरमार्गों को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया गया है.

उत्तराखंड चमोली ब्रेकिंग न्यूज़ : बद्रीनाथ हाईवे छह घंटे बाद खुला
बता दें कि मौसम केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार आज उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों विशेषकर कुमाऊं संभाग में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।


