टिहरी , PAHAAD NEWS TEAM

बीजेपी में शामिल होने के बाद धनौल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार टिहरी नैनबाग पहुंचे. टिहरी नैनबाग मंडल के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान प्रीतम पंवार ने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे वो स्वीकार करेंगे. वहीं, पूर्व विधायक खजान दास ने कहा कि प्रीतम पंवार के बीजेपी में आने से पार्टी की ताकत और बढ़ गई है. साथ ही आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के लिए राह भी आसान हो गई है.

गौर हो कि बीते 8 सितंबर को टिहरी की धनौल्टी सीट से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने बीजेपी ज्वॉइन की थी. बीजेपी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रीतम सिंह पंवार को दिल्ली में पार्टी की सदस्यता दिलाई थी. प्रीतम सिंह पंवार धनौल्टी सीट से निर्दलीय विधायक हैं. पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में निर्दलीय विधायकों का गठबंधन पीडीएफ अहम भूमिका में रहा था.

टिहरी के नैनबाग पहुंचने पर प्रीतम सिंह पंवार का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया. इस मौके पर जौनपुर प्रधान संगठन अध्यक्ष सुन्दर सिंह रावत ने कहा कि प्रीतम पंवार पार्टी में शामिल हुए हैं, ऐसे में पार्टी को निश्चित तौर पर उनकी लोकप्रियता व जनहित के कार्यों का लाभ मिलेगा. वक्ताओं द्वारा विधायक का पार्टी मे स्वागत कर कार्यकर्ताओ से इन्हे विधानसभा 2022 में भारी मतों से जिताने की अपील की है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक ख़जान दास ,बीजेपी के प्रांतीय उपाध्यक्ष विधान सभा धनौल्टी के प्रभारी राजेंदर ज्वेल ,बीजेपी नैनबाग मंडल के अध्यक्ष हुकम सिंह रमोला ,महामंत्री करण कंडारी सहित कही लोग शामिल थे।