लोहारी , PAHAAD NEWS TEAM
लखवाड-ब्यासी बांध जलविधुत परियोजना से पुर्ण रुप से प्रभावित एकमात्र जनजातीय राजस्व गांव लोहारी का धरना प्रदर्शन आज दिनांक 01-10-2021 को लगातार 119वें दिन भी जारी रहा,जिसमें लोहारी के ग्रामीणों द्वारा धामी सरकार की अन्यायपुर्ण तथा अमानवीयतापूर्ण नीति के विरोध में जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना रोष व्यक्त किया गया।
लखवाड-ब्यासी जलविधुत परियोजना से पुर्णरुप से प्रभावित ग्राम लोहारी के ग्रामीण लगातार 119 दिनों से शान्तिपुर्वक तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं परंतु ADM प्रशासन देहरादून,SP देहात,SDM विकासनगर,SDM चकराता तथा CO विकासनगर पुरे पुलिस दल के साथ धरना स्थल पर ग्रामीणों का धरना उठवाने तथा परियोजना का कार्य शुरू करवाने के लिये बिना किसी उच्चस्तर की वार्ता किये बगैर ही धरना स्थल पर पहुँच जाते हैं तथा ग्रामीणों को धमकाने का कार्य करते हैं जो कि एक स्वस्थ लोकतंत्र में सरकार की तानाशाही को साफ़-साफ़ प्रदर्शित करता है।
दिनांक 28-सितम्बर-2021 को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शाम 6:30 बजे लोहारी के पुनर्वास के सम्बन्ध में एक बैठक आहुत की जाती परंतु उस बैठक में लोहारी के प्रतिनिधिमंडल को बात करने के लिए नहीं बुलाया जाता तथा उसके अगले ही दिन दिनांक 29-सितम्बर-2021 को शासन द्वारा ADM प्रशासन देहरादून को पुरे पुलिस बल के साथ धरना स्थल पर ग्रामीणों को धमकाने के लिए भेजा जाता है,जिसका अर्थ साफ़ है कि धामी सरकार तानाशाही के बल पर लोहारी के असहाय किसानों के अधिकारों को कुचलना चाहती है जो कि बेहद दुर्भाग्यपुर्ण तथा खेदजनक है।
लोहारी के ग्रामीणों की यही मांग है कि जब तक भूमी के बदले भूमी नहीं मिल जाती तब तक परियोजना का कार्य किसी भी कीमत पर शुरू नहीं करने दिया जायेगा।
धरना प्रदर्शन में श्री सरदार तोमर,दिनेश चौहान,नरेश चौहान,दिनेश तोमर,संदीप तोमर,अमित चौहान,सुखपाल तोमर्,रमेश चौहान,कुम्पाल चौहान,विजय चौहान,सोहनलाल तोमर,गजेंद्र चौहान,मोहन सिंह,राजपाल तोमर,रणवीर चौहान,रजत तोमर,अंशुल तोमर,जीवन तोमर,शूरवीर चौहान,महेश तोमर,टिकमसिंह,प्रियांशु,इन्दर सिंह,शिवांशु,श्रीमती सावित्री देवी,ब्रह्मी देवी,बिजमा देवी,रोशनी देवी,गुल्लो देवी,रेखा चौहान,उषा तोमर,आशा चौहान,सुनिता चौहान,डिम्पल चौहान,सुचिता तोमर,बाला तोमर,विनिता तोमर,नथो देवी,रेखा देवी आदि उपस्थित रहे।

