उत्तरकाशी , PAHAAD NEWS TEAM
दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कों में से एक गरतांग गली में 11 हजार फीट की ऊंचाई पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी चल रही है. गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान प्रशासन द्वारा गरतांग गली की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए पत्र लिखा गया है। जिस पर पार्क प्रशासन का कहना है कि इसके लिए बजट भी उपलब्ध करा दिया गया है. वहीं, गरतांग गली में सीसीटीवी कैमरे लगाना पर्यटकों की सुरक्षा के साथ-साथ इस धरोहर की सुरक्षा के लिए भी उपयोगी साबित होगा। इसके साथ ही पार्क प्रशासन गोमुख में भी सीसीटीवी लगाने की योजना तैयार कर रहा है।
गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान रेंज अधिकारी प्रताप पंवार का कहना है कि उद्यान प्रशासन ने गरतांग गली में सीसीटीवी कैमरे लगाने की पूरी तैयारी कर ली है. गरतांग गली से दो किमी पहले लंका के पास गरतांग गली जाने के लिए मुख्य द्वार का निर्माण किया गया है। जहां पर वनकर्मी गरतांग गली जाने वाले पर्यटकों के पास और उनकी एंट्री कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि गरतांग गली के मुख्य द्वार सहित सीढ़ियों पर दो से तीन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जो पर्यटकों की सुरक्षा के साथ-साथ पूर्व में गरतांग गली को बदरंग करने वाली घटनाओं पर पैनी नजर रहेगी .
गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान के उप निदेशक आरएन पांडे का कहना है कि गरतांग गली में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा गया है. इसके साथ ही पार्क प्रशासन गंगा के उद्गम स्थल गोमुख के 500 मीटर के दायरे में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना तैयार कर रहा है। इसके लिए जल्द ही तकनीकी विशेषज्ञों की सलाह ली जाएगी। पांडे ने कहा कि अगर गोमुख में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना सफल होती है तो वह गोमुख में बढ़ती मानवीय गतिविधियों पर नजर बनी रहेगी .

उत्तराखंड भद्रकाली मंदिर देवीकोल ब्रेकिंग न्यूज़ : मां भद्रकाली मंदिर नैनबाग में मूर्ति स्थापना को लेकर महायज्ञ 7 अक्टूबर से 
उत्तराखंड भद्रकाली मंदिर देवीकोल ब्रेकिंग न्यूज़ : मां भद्रकाली मंदिर नैनबाग में मूर्ति स्थापना को लेकर महायज्ञ 7 अक्टूबर से
गौरतलब है कि प्रशासन द्वारा 18 अगस्त को पुनर्निर्माण के बाद गरतांग गली को पर्यटकों के लिए खोल दिया था, जिसके बाद हर दिन स्थानीय लोगों और पर्यटकों का तांता लगा रहता है। वहीं, गरतांग गली खुलने के चंद दिनों के भीतर ही कुछ लोगों ने इसकी लकड़ी की रेलिंग को बदरंग करना शुरू कर दिया है.. पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ऐतिहासिक गरतांग गली की सीढ़ियों के बदरंग करने के मामले पर संज्ञान लिया। इसके बाद महाराज ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से बात की और गरतांग गली को विकृत करने वाले लोगों की पहचान करने के निर्देश दिए. गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों को अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ ही यहां सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा गया.

