मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

जल जीवन मिशन के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मसूरी के क्यारकुली भट्टा गांव की मुखिया कौशल्या रावत से वर्चुअल बातचीत की. पीएम मोदी ने जल जीवन मिशन के तहत ग्राम प्रधान कौशल्या रावत से जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे जल जीवन मिशन के तहत गांव में बदलाव आया है. कौशल्या रावत ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत गांव के हर घर में नल और पानी की व्यवस्था की गई है. वहीं, गांव में पेयजल की आपूर्ति के बाद 35 लोगों ने होम स्टे कर लिया है. इससे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिला है।

100% टीकाकरण पर खुश हुए पीएम कौशल्या रावत ने कहा कि गांव में 100 फीसदी टीकाकरण हो चुका है, जिसे लेकर प्रधानमंत्री ने खुशी जाहिर की और कहा कि मसूरी के क्यारकुली गांव ने देश के लिए मिसाल कायम की है. जहां जल के आने से गांव में पर्यटन व्यवसाय बढ़ा है, वहीं इससे पलायन को रोकने में भी काफी मदद मिली है। यह गांव पूरे उत्तराखंड के लिए एक मिसाल का काम करेगा। साथ ही उन्होंने गांव में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन की दो डोज देने के लिए गांव की तारीफ की.

उन्होंने सभी लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के बिना कोई भी योजना सफल नहीं हो सकती। जल जीवन मिशन के तहत देश के कई राज्यों में बेहतर काम हुआ है. पूरे देश में दिया गया हर घर नल हर घर जल 2024 का लक्ष्य पूरा होता दिख रहा है। वहीं प्रधानमंत्री के ग्राम प्रधान से बात करने को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया. वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी गांव पहुंचे और ग्रामीणों का हौसला बढ़ाया.

बता दें कि वर्चुअल डायलॉग के लिए पीएम मोदी ने देश के पांच राज्यों को चुना है. इनमें उत्तराखंड के देहरादून जिले के गांव क्यारकुली भट्टा को भी चुना गया। आज पीएम मोदी ने ग्राम प्रधान से वर्चुअल बातचीत की. वहीं जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल, हर घर जल योजना को लेकर बातचीत हुई. इसको लेकर पेयजल सचिव व देहरादून के जिलाधिकारी समेत कई अधिकारियों ने गांव पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया.