लोहारी , PAHAAD NEWS TEAM
लखवाड-ब्यासी बांध जलविधुत परियोजना से पुर्ण रुप से प्रभावित एकमात्र जनजातीय राजस्व गांव लोहारी का धरना प्रदर्शन आज दिनांक 02-10-2021 को लगातार 120 वें दिन भी जारी रहा,जिसमें लोहारी के ग्रामीणों द्वारा धामी सरकार की तानाशाही तथा दोहरी नीति के विरोध में जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना रोष व्यक्त किया गया।
आज धरना स्थल पर लोहारी के ग्रामीणों द्वारा गांधी जयंती तथा लालबहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये।
लोहारी के ग्रामीणों ने कहा की पुष्कर धामी की सरकार लोहारी के किसानों से संवाद स्थापित किये बिना हि हमें हमारे घरों से बेघर करने पर आतुर है साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि यदि राज्य सरकार हमें भूमि के बदले भूमि नहीं देती है तो हम काश्तकार अपनी आजीविका को चलाने के लिए भी दर-दर की ठोकरें खानी पड़ेगी,ये कहाँ का न्याय है कि जिस परियोजना के लिए हम लोहारीवासी अपना सर्वस्व न्यौछावर कर रहे हैं उसके बदले में हमें भूमि के बदले भूमि ने देकर दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर किया जा रहा है जो कि बहुत हि दुर्भाग्यपुर्ण है।

उत्तराखंड भद्रकाली मंदिर देवीकोल ब्रेकिंग न्यूज़ : मां भद्रकाली मंदिर नैनबाग में मूर्ति स्थापना को लेकर महायज्ञ 7 अक्टूबर से 
उत्तराखंड भद्रकाली मंदिर देवीकोल ब्रेकिंग न्यूज़ : मां भद्रकाली मंदिर नैनबाग में मूर्ति स्थापना को लेकर महायज्ञ 7 अक्टूबर से
लोहारी के ग्रामीणों की यही मांग है कि जब तक भूमी के बदले भूमी नहीं मिल जाती तब तक परियोजना का कार्य किसी भी कीमत पर शुरू नहीं करने दिया जायेगा।
धरना प्रदर्शन में श्री मंगल सिंह,दिनेश चौहान,नरेश चौहान,दिनेश तोमर,अमित चौहान,सुखपाल तोमर्,रमेश चौहान,कुम्पाल चौहान,विजय चौहान,सोहनलाल तोमर,गजेंद्र चौहान,मोहन सिंह,राजपाल तोमर,रणवीर चौहान,रजत तोमर,अंशुल तोमर,जीवन तोमर,शूरवीर चौहान,महेश तोमर,टिकम सिंह,इन्दर सिंह,श्रीमती सावित्री देवी,ब्रह्मी देवी,बिजमा देवी,रोशनी देवी,गुल्लो देवी,रेखा चौहान,उषा तोमर,आशा चौहान,सुनिता चौहान,सारिका तोमर,सुचिता तोमर,बाला तोमर,विनिता तोमर,नथो देवी,रेखा देवी आदि उपस्थित रहे।

